Ganesh Chaturthi Festival Information: 2025 जानें कब स्थापित होंगे गणपति बप्पा और कब होगा विसर्जन!

गणपति उत्सव भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय हिन्दू त्यौहार है, जो विघ्नहर्ता, बुद्धि और समृद्धि के देवता श्री गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जो सामान्यतः अगस्त या सितंबर माह में पड़ता है। इस दिन भक्तजन भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना घरों और सार्वजनिक पंडालों में करते हैं और दस दिनों तक विधिवत पूजा, आरती और भजन-कीर्तन करते हैं।

गणेश चतुर्थी कब मनाई जाएगी? – When Is Ganesh Chaturthi

पंचांग के मुताबिक इस वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1:54 बजे से होगा और इसका समापन 27 अगस्त 2025 को दोपहर 3:44 बजे पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त  – Auspicious time of worship

27 अगस्त 2025 को गणेश पूजा का शुभ मध्याह्न मुहूर्त प्रातः 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में श्रद्धालु विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना पंडाल या घर में कर सकते हैं।

गणेश महोत्सव पंचांग विवरण – Ganesh Mahotsav Panchang Details

  • सूर्योदय: प्रातः 05:57 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 06:48 बजे
  • चंद्रोदय: प्रातः 09:28 बजे
  • चन्द्रास्त: रात्रि 08:56 बजे

विशेष मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:28 बजे से 05:12 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: 02:31 बजे से 03:22 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:48 बजे से 07:10 बजे तक
  • निशीथ मुहूर्त: रात्रि 12:00 बजे से 12:45 बजे तक

महाराष्ट्र की भव्य गणेश चतुर्थी – Ganesh Chaturthi in Maharashtra

महाराष्ट्र की भव्य गणेश चतुर्थी Ganesg Visarjan 2025

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी सबसे भव्य और धूमधाम से मनाई जाने वाली पर्वों में से एक है। यहाँ लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इसे सार्वजनिक उत्सव का रूप दिया, जिससे समाज (Social) में एकता और राष्ट्रीय जागरूकता फैली।

विसर्जन कब होगा? – When will Visarjan take place?

यह पर्व दस दिनों की पूजा-अर्चना और उत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन संपन्न होता है। इस वर्ष गणेश विसर्जन की तिथि 6 सितंबर 2025, शनिवार को पड़ रही है। इस दिन देशभर में लाखों भक्त भगवान गणेश को विदाई देते हैं।


यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2025: जानें तिथि, पूजा विधि और विशेष आयोजन


गणपति बप्पा को भाने वाली चीज़ें

भगवान गणेश जी को कई चीज़ें प्रिय मानी जाती हैं, जिन्हें भक्तजन विशेष रूप से उनकी पूजा में अर्पित करते हैं।

मोदक (Modak) – गणेश जी का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। इसे गणेश चतुर्थी पर विशेष रूप से अर्पित किया जाता है।

अस्वीकरण

इस लेख में दिए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य जानकारी हेतु प्रस्तुत किए गए हैं। यहां साझा की गई सामग्री विभिन्न स्रोतों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं, धर्मग्रंथों और दंतकथाओं पर आधारित है। पाठकों से विनम्र अनुरोध है कि इसे अंतिम सत्य या दावे के रूप में न लें। किसी भी निर्णय से पूर्व अधिक सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने धर्मगुरु अथवा योग्य ज्योतिषी से परामर्श अवश्य करें।

शुभकामनाएँ

भगवान श्री गणेश आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का वरदान दें।

गणपति बप्पा मोरया!

ThinkBharti.com

Leave a Comment